हमारे बारे में

आख़िरी बार अपडेट:

AskAbroadGuru उन भारतीय परिवारों के लिए है जो विदेश में पढ़ाई, नौकरी या काम का सपना देख रहे हैं और जिन्हें सीधी, ईमानदार जानकारी अपनी भाषा में चाहिए।

हम यह क्यों कर रहे हैं

विदेश जाने का फ़ैसला अक्सर लाखों रुपये और कई साल का होता है। फिर भी ज़्यादातर भरोसेमंद जानकारी अंग्रेज़ी में है, बिखरी हुई है, या ऐसे लोगों से आती है जिनकी कमाई आपके फ़ैसले पर टिकी है। हिंदी-भाषी छात्रों और ख़ासकर उनके माता-पिता के लिए सही तस्वीर पाना मुश्किल होता है।

हमारा काम है यह तस्वीर साफ़ करना: कुल खर्च कितना है, कौन सा रास्ता सही है, किस पर भरोसा करें और किससे बचें।

हम क्या देते हैं

  • गाइड: देश, कोर्स, वीज़ा, स्कॉलरशिप, एजुकेशन लोन, विदेश में नौकरी और फ्रीलांसिंग पर गहरी, जाँची हुई जानकारी
  • मुफ़्त टूल्स: खर्च, लोन और तुलना के कैलकुलेटर, जो आपके अपने डिवाइस पर चलते हैं
  • धोखाधड़ी से सावधानी: फर्ज़ी एजेंट, नकली जॉब ऑफ़र और नकली यूनिवर्सिटी पहचानने के तरीके
  • भरोसेमंद रास्ते: सरकार के पास रजिस्टर्ड एजेंट और आधिकारिक स्रोतों तक सीधा रास्ता

संपादक

अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, संस्थापक और संपादक। लगभग एक दशक तक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, बिज़नेस स्टैंडर्ड और लोकमत जैसे अख़बारों में पत्रकार रहे। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई। साइट पर छपने वाली हर जानकारी उनकी संपादकीय ज़िम्मेदारी में है।

हमारा नेटवर्क

  • AskNRIGuru: विदेश पहुँचने के बाद टैक्स, बैंकिंग और प्रॉपर्टी
  • NRI News Now: वीज़ा, इमिग्रेशन और प्रवासी भारतीयों की खबरें

संचालन

यह साइट Emmanova Digital द्वारा संचालित है। हम कैसे काम करते हैं, यह संपादकीय नीति में और हम पैसा कैसे कमाते हैं, यह इस पेज पर लिखा है।

कोई सवाल, सुधार या सुझाव हो तो संपर्क करें।